उत्तराखंड

दो अक्तूबर से उत्तराखंड आएंगी भाजपा प्रभारी बांसुरी स्वराज, जिलाध्यक्षों संग करेंगी चुनावी तैयारियों पर मंथन

भाजपा की प्रदेश प्रभारी बांसुरी स्वराज और सह प्रभारियों का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा दो अक्तूबर से शुरू होगा। प्रवास के दौरान संगठन की गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और पार्टी के सातों मोर्चों की प्रदेश टीमों के साथ बैठकें होंगी।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, दो अक्तूबर को गांधी जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी प्रदेश पदाधिकारियों व सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान जिलावार संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली जाएगी।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों, गतिविधियों और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। अगले दिन सातों मोर्चों की प्रदेश टीमों के साथ बैठक प्रस्तावित है। इसमें मोर्चों के स्तर पर चल रही गतिविधियों और चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
कोर कमेटी की बैठक में नहीं हो सके थे शामिल
भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों के शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन पहले से तय कार्यक्रमों के चलते वे बैठक में नहीं आ सके थे। अब उनका दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास तय किया गया है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button