कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी में हर वर्ष की तरह इस बार भी मसूरी के टाउन हॉल में रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया जिसमे मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और पतंजलि योगपीठ आचार्य बालकृष्ण, भाजपा नेता कैलाश पंत भी शामिल थे। , जिसमे भारी संख्या में महिलाओं ने मंत्री गणेश जोशी का फूलो से स्वागत किया व उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनको स्नेह वह आशीर्वाद दिया। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सभा को सम्बोधित करते हुए काफी भावुक भी नजर आए , उन्होंने कहा कि जब में आर्मी में कार्यरत था तो उनकी कलाई में राखी बांधने वाली कोई बहन नही थी , मगर आज ये हजारों की संख्या में अपनी बहनों का प्यार देखकर मन काफ़ी भावुक है, मगर आज महिलाओं ने उनका जो स्वागत और अभिनंदन किया वो उन्हें हमेशा स्मरण रहेगा। कार्यक्रम में आईटीबीपी की वीरांगनाओं सहित हजारों की संख्या में उपस्थित महिलाओं ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई में राखी बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।





