Bageshwarराजनीति

Big breaking:पूर्व विधायक भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

Big breaking: Former MLA left BJP and joined Congress

भाजपा से जुड़े पूर्व विधायक भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि कांडा के पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व विधायक माजिला कांग्रेस से विधायक रहे तथा कई साल तक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रहे। बाद में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। आज प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सह प्रभारी दीपिका पांडे, रंजीत रावत सहित कांग्रेस के कई विधायकों के सामने उन्होंने घर वापसी की, पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में फर्क है। 16 साल में बागेश्वर का कोई विकास नहीं हुआ। जिस कारण वह फिर से कांग्रेस में वापसी कर रहे हैं। इससे पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने नगर में जोरदार रैली निकाली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button