द पॉली किड्स डालानवाला, राजपुर रोड, मोहकमपुर, सालावाला, जीएमएस और प्रेम नगर शाखाओं द्वारा भव्य मदर्स डे समारोह का आयोजन
देहरादून: द पॉली किड्स डालानवाला, राजपुर रोड, मोहकमपुर, सालावाला, जीएमएस और प्रेम नगर शाखाओं ने प्रतिष्ठित सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम, हाथीबड़कला, देहरादून में मदर्स डे बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया। यह कार्यक्रम माताओं को समर्पित खुशी, मनोरंजन, सम्मान और यादगार पलों से भरी रही।
इस समारोह का आयोजन माताओं के निस्वार्थ प्रेम, देखभाल और त्याग को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया गया, साथ ही एक ऐसा मंच प्रदान किया गया जहाँ परिवार एक साथ आए और एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया।
इस अवसर की शोभा और प्रेरणा को और बढ़ाते हुए फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री की कई प्रसिद्ध हस्तियों ने कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। विशेष अतिथियों में फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 मिस अंचल फरस्वाण, मिसेज उत्तराखंड 2025 एवं मिसेज इंडिया (प्रथम रनर-अप) 2026 मिसेज रिदम शर्मा, तथा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड फाइनलिस्ट 2026 मिस सिद्धि भट्ट शामिल थीं। उनकी उपस्थिति ने प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों के लिए समारोह को और भी रोमांचक एवं प्रेरणादायक बना दिया।
मदर्स डे समारोह में माताओं के लिए विशेष रूप से विभिन्न मनोरंजक गतिविधियाँ, खेल और प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “मे क्वीन कॉन्टेस्ट” रहा, जिसमें माताओं ने विभिन्न विशेष उपाधियों के लिए भाग लिया। कार्यक्रम में क्वीन का खिताब मिसेज ज्योति ध्यानी ने जीता, क्वीन ऑफ ग्रेस का खिताब मिसेज बंदना बिष्ट ने, फैशनिस्टा क्वीन का खिताब मिसेज ऐश्वर्या वालिया ने, मिस टैलेंटेड का खिताब मिसेज तनिषा चौहान ने, मिस चियरफुल का खिताब मिसेज आस्था सिंह ने, क्वीन ऑफ चार्म का खिताब मिसेज रजनी बिष्ट ने, मिस कॉन्फिडेंट का खिताब मिसेज लक्ष्मी गुसाईं ने, सनशाइन क्वीन का खिताब मिसेज सीमा नेगी ने, मिस ब्लूम का खिताब मिसेज रुपाली परमार ने तथा बेस्ट स्टेज परफॉर्मेंस का खिताब मिसेज मीनू नेगी ने प्राप्त किया। इन गतिविधियों का उद्देश्य माताओं में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और उत्साहपूर्ण सहभागिता को प्रोत्साहित करना था, साथ ही उन्हें विशेष और सम्मानित महसूस कराना था।
कार्यक्रम में हेल्दी टिफिन प्रतियोगिता और सलाद प्लेटर प्रतियोगिता जैसी रचनात्मक फूड प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति कला, पोषण संबंधी समझ और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। ऑडिटोरियम रंगारंग प्रस्तुतियों, आकर्षक मंचीय गतिविधियों और मातृत्व की भावना को समर्पित भावुक पलों का साक्षी बना।
इस अवसर पर संस्थापक निदेशक रंजना महेंद्रू, निदेशक माधवी भाटिया, शिप्रा आनंद, विशेष अतिथि रानी महेंद्रू, इंदु ठाकुर, वंदना छेत्री, रचना भट्ट, अकादमिक हेड दिव्या जैन, एक्टिविटी हेड दीप्ति सेठी, हेडमिस्ट्रेस मीनाक्षी धवन, पूनम निगम, हिमांशी अरोड़ा, नेहा सहगल, रजनी कालरा, आस्था सैनी, मोनिका चौहान एवं द पॉली किड्स का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा




