उत्तराखंड

मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद पर बोले धामी, कहा- बेवजह दिया जा रहा राजनीतिक तूल।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े विवाद को लेकर कहा कि इसे बेवजह राजनीतिक तूल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर कार्यालय में कामकाज की एक निर्धारित प्रक्रिया होती है। अधिकारी किसी रिपोर्ट, प्रस्ताव या फाइल पर अपनी-अपनी टिप्पणियां दर्ज करते हैं, लेकिन अंतिम निर्णय तय प्रक्रिया के तहत सामूहिक रूप से लिया जाता है।

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सचिवालय में भी किसी रिपोर्ट या फाइल पर अधिकारी अपनी टिप्पणी देते हैं। इसके बाद पूरी प्रक्रिया के तहत उस पर निर्णय लिया जाता है। उन्होंने कहा कि जो फैसला जनहित में होता है, वही अंतिम रूप से लिया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े मामले को अनावश्यक रूप से राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है।

हरीश रावत को बताया सम्मानित नेता

मुख्यमंत्री से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हरिद्वार से चुनाव लड़ने की चर्चाओं को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर धामी ने हरीश रावत को राज्य का सम्मानित नेता बताया। उन्होंने कहा कि हरीश रावत का पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हरीश रावत स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button