उत्तराखंड

चंपावत में कांग्रेस को झटका, नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 ने थामा भाजपा का दामन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्वाचन जिले चंपावत में भाजपा ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों को झटका दिया है। सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि एक ही क्षेत्र से बड़ी संख्या में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भाजपा में शामिल होना प्रदेश में पार्टी के पक्ष में बन रहे माहौल का संकेत है। उन्होंने कहा कि यह माहौल अब सर्वे में भी दिखाई देने लगा है। जनप्रतिनिधि उसी सरकार के साथ खड़ा होना चाहता है, जिसके कार्यकाल में उसके क्षेत्र में विकास की उम्मीदें पूरी हों।

भट्ट ने कहा कि पिछले 12-14 वर्षों में गांवों तक सड़क, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास और जनकल्याण के कार्यों में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि चंपावत की जनता ने पुष्कर धामी जैसा नेतृत्व राज्य को दिया है और यही नेतृत्व आगे चलकर देश का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में लगातार तीसरी जीत के लक्ष्य के लिए जुटने का आह्वान किया।

पाटी के नगर पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा में शामिल

भाजपा के अनुसार, चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी की प्रेरणा से यह ज्वाइनिंग हुई। पार्टी में शामिल होने वालों में नगर पंचायत पाटी के अध्यक्ष नारायण लाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संगठन गोविंद सिंह बोहरा, विभिन्न नगर निकायों के सभासद, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पूर्व यूथ कांग्रेस पदाधिकारी और छात्र नेता शामिल हैं।

लोहाघाट क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने नए सदस्यों को पार्टी की विचारधारा और संगठन की कार्यपद्धति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों की क्षमता और परिस्थितियों के अनुसार उन्हें संगठनात्मक और चुनावी गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button