Dehradunउत्तराखंड

उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट होंगे राज्यसभा उम्मीदवार

देहरादूनः भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने सूची जारी करते हुए यूपी और उत्तराखंड के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों ने नामों का ऐलान किया है। भाजपा ने यूपी से 7 उम्मीदवारों के नामों को ऐलान किया है। जबकि उत्तराखंड से 1 राज्यसभा सीट के लिए महेंद्र भट्ट के नाम का ऐलान किया है। राज्यसभा सांसद के तौर पर अनिल बलूनी का कार्यकाल खत्म होने के बाद चुनाव के तहत भाजपा ने उत्तराखंड राज्यसभा उम्मीदवार महेंद्र भट्ट का नाम घोषित किया है।

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए एक बार फिर चौंकाया है। भाजपा ने उत्तराखंड से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नाम घोषित किया है। इससे पहले महेंद्र भट्ट चमोली के बदरीनाथ विधानसभा सीट से विधायक भी रहे चुके हैं। हालांकि, 2022 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र भंडारी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वर्तमान में महेंद्र भट्ट बतौर उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button