उत्तराखंड

उच्चप्राथमिक विद्यालय तिनसोली में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

रुद्रप्रयाग :  राजकीय उच्चप्राथमिक विद्यालय तिनसोली में शैक्षिक सत्र 2025-26 का वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह बड़े ही भव्य रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुमन लता बर्त्वाल के नेतृत्व में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी रुद्रप्रयाग एवं उपशिक्षा अधिकारी अगस्त्यमुनि ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य भीरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रुद्रप्रयाग, क्षेत्र पंचायत सदस्य फेगू वार्ड, जूनियर शिक्षक संगठन एवं प्राथमिक शिक्षक संगठन के पदाधिकारी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन श्री नरेंद्र प्रसाद गोस्वामी एवं श्री राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी ने किया। उन्होंने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर छात्रों ने नृत्य, गीत एवं नाटिका जैसी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समारोह ने विद्यालय परिवार, अभिभावकों और स्थानीय लोगों के बीच उत्साह और उल्लास का वातावरण बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button