उत्तराखंड

श्राद्ध टिप्पणी पर भड़की भाजपा, बंसल बोले- विरोध में मर्यादा भूली कांग्रेस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पितृ श्राद्ध और तर्पण को लेकर कांग्रेस की सोशल मीडिया पोस्ट पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भाजपा के निवर्तमान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कांग्रेस पर सनातन परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं को राजनीतिक विरोध का मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बंसल ने कहा कि श्राद्ध दिवंगत पूर्वजों की स्मृति और आत्मा की शांति से जुड़ी सनातन परंपरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के पितृ श्राद्ध को लेकर टिप्पणी कर राजनीतिक मर्यादा की सीमा पार की है। बंसल ने कांग्रेस के ‘मोहब्बत की दुकान’ नारे पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के बयानों में नफरत दिखाई देती है।
मोहम्मद दीपक प्रकरण पर भी कांग्रेस को घेरा
बंसल ने कोटद्वार के मोहम्मद दीपक प्रकरण को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कथित मारपीट और धमकी के मामले में कार्रवाई के बावजूद कांग्रेस नेता आरोपी पक्ष से मिलने पहुंचे, लेकिन कथित पीड़ित व्यापारी से मिलने कोई नहीं गया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस राजनीतिक संपर्क के आधार पर अलग-अलग मापदंड अपनाती है।
भाजपा नेता ने पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर कांग्रेस नेताओं की कथित टिप्पणियों का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक विरोध में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े लोगों और दिवंगत व्यक्तियों तक को निशाना बना रही है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button