उत्तराखंड

हरीश रावत का दिखा देसी अंदाज, रामू की दुकान पर खुद तलने लगे पकौड़े

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गुरुवार को देहरादून से हरिद्वार जाते समय छिद्दरवाला में अचानक एक स्थानीय पकौड़ी की दुकान पर रुक गए। पुलिस चेकपोस्ट के पास स्थित रामू पकौड़े वाले की दुकान पर उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ बैठकर चाय-नाश्ता किया और पुरानी यादें ताजा कीं। इस दौरान रावत ने खुद पकौड़े तलने वाला झारा उठाया और दुकानदार के साथ पकौड़ियां तलने लगे।
रावत के अचानक दुकान पर पहुंचने से वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। उन्होंने लोगों से बातचीत की और इसके बाद कुछ देर दुकानदार के साथ पकौड़े तलने में हाथ बंटाया। बाद में वहीं बैठकर पकौड़ियों का स्वाद लिया और चाय की चुस्की ली।
इस दौरान की तस्वीरें रावत ने अपने फेसबुक पेज पर साझा कीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘वाह रे रामू, तेरे पकौड़े। यहां पकौड़ी खाई, चाय-नाश्ता किया और पुरानी यादें भी ताजा हो गयीं।’ उन्होंने आगे लिखा कि अपनों के बीच बैठकर चाय की चुस्की और पकौड़ी का स्वाद अपनेपन की मिठास देता है।
स्थानीय लोगों के बीच रावत का यह सहज अंदाज चर्चा का विषय रहा। कुछ देर रुकने के बाद वह हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button