देहरादून: त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज ने संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विशाल त्यागी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया है। इसकी आधिकारिक घोषणा आज संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी द्वारा की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि विशाल त्यागी का संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक सक्रियता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके जुड़ने से संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विशाल त्यागी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। वहीं, विशाल त्यागी ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा समाज को संगठित कर आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।




