Dehradunस्वास्थ्य

भूख हड़ताल पर बैठी महिला कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती, उनकी जगह दो और कर्मचारी बैठे भूख हड़ताल पर।

The health of women employees sitting on hunger strike deteriorated, admitted to the hospital, in their place two more employees sat on hunger strike.

6 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठी दोनों महिला कर्मचारियों को जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य ख़राब होने पर कोरोनाशन हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया था। जिनको अस्पताल प्रशासन ने रविवार को डिस्चार्ज कर दिया है।

इस बीच दोनों महिला कर्मचारियों की जगह दो और कर्मचारी हिमांशु जुयाल ( पौड़ी ), अर्जुन सिंह (हरिद्वार ) शनिवार से भूख हड़ताल पर बैठ गए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया की सरकार की तरफ से आये ओएसडी दलबीर दानु द्वारा 15 दिनों का समय माँगा था पर एक माह बीत जाने पर भी कोई सकारात्मक कारवाई ना होता देख उन्हें भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा जिसके बाद से सरकार का कोई भी प्रतिनिधि इन कर्मचारियों के पास नहीं आया।

कर्मचारियों ने कहा जब तक सरकार उनकी मांगो को नहीं मानती तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी भविष्य मे किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष चमन सिंह, दून जिला अध्यक्ष शर्मीला चौहान, मितलेश बलूनी, संतोष राणा,आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button