उत्तराखंड

द आर्यन स्कूल ने घोषित किए कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम

देहरादून: द आर्यन स्कूल ने अपनी कक्षा 10वीं और 12वीं की आईसीएसई व आईएससी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। कक्षा 12वीं में अंश वर्मा ने 96% अंक प्राप्त कर टॉप किया, वहीं गेहना गुप्ता ने 95% अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। कंचन सिंघल और एकांश गाबा ने 94% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

कक्षा 12वीं के टॉप 5 में एक और नाम जसनीक सिंह छाबड़ा का रहा, जिन्होंने 93% अंक प्राप्त किए।

कक्षा 10वीं में केसर कपिल ने 98% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अदिवा जैन और आहाना सिंह बिष्ट ने 97% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि तन्वी सिंघानिया और रुषिल नारंग ने 96% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

द आर्यन स्कूल की चेयरपर्सन सिमी गुप्ता, वाइस चेयरपर्सन विभोर गुप्ता और प्रिंसिपल बी. दासगुप्ता ने सभी छात्रों को उनकी शानदार उपलब्धियों पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button