गोरखपुर। प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेडने जमुई (बिहार) और गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) शाखाओं में कदाचार के मामलों का पता चलने के बाद अपने पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू की है।
जमुई में, एक पूर्व कर्मचारी और उससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थाने में एफआईआर (संख्या 30/26, दिनांक 23 जनवरी 2026) दर्ज की गई है। यह कार्रवाई आंतरिक जांच के बाद की गई, जिसमें धोखाधड़ी, प्रतिरूपण (इम्पर्सनेशन), जालसाजी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक साजिश जैसे आरोपों के तहत मामले सामने आए। जांच में ग्राहकों को गुमराह करने, ग्राहक डेटा के दुरुपयोग और अनधिकृत वित्तीय लेनदेन जैसी अनियमितताएं पाई गईं।
गोरखपुर में, एक अलग घटना में 11 फरवरी 2026 को एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें एक पूर्व कर्मचारी के खिलाफ गबन, विश्वासघात और अन्य संबंधित अपराधों के तहत मामला दर्ज किया गया। यह कार्रवाई भी आंतरिक जांच के दौरान अनियमितताओं का पता चलने के बाद की गई।
कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “ये मामले अलग-थलग घटनाएं हैं, जिनमें मुख्य रूप से फील्ड स्तर पर कार्यरत, विशेषकरउधारकर्ताओंसे सीधे जुड़े कर्मचारियों की भूमिका शामिल है। फ्यूजन फाइनेंस धोखाधड़ी और अनैतिक आचरण के प्रति सख्त जीरो टॉलरेंस नीति कापालनकरताहै। मजबूत आंतरिक नियंत्रण और अनुपालन प्रक्रियाओं के कारण इन मामलों का समय रहते पता चला और त्वरित कार्रवाई संभव हो सकी। कंपनी ने जांच के दौरान तुरंत कदम उठाए और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग किया है।”
कंपनी ने अपनी आंतरिक प्रक्रियाओं, जोखिम नियंत्रण और निगरानी तंत्र को और मजबूत किया है, जिससे शासन (गवर्नेंस), पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति उसकी प्रतिबद्धता और मजबूतहुई है।
0 1 1 minute read




