देहरादून जिले की सभी चिकित्सा इकाइयों के विशेषज्ञ चिकित्सक बुधवार को ऑन कॉल रहेंगे। उनके शहर से बाहर जाने पर रोक लगाई गई है। आपात स्थिति में उन्हें किसी भी समय बुलाया जा सकता है।
कल जिलेभर में होली खेली जाएगी। ऐसे में स्वास्थ्य इमरजेंसी के दौरान लोगों को परेशान न होना पड़े इसके लिए अस्पतालों में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय, प्रेमनगर उप जिला चिकित्सालय और सभी पीएचसी व सीएचसी की सेवाएं अलर्ट मोड पर रहेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा की ओर से चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. शर्मा ने बताया कि होली पर्व के दौरान सड़क दुर्घटनाएं और आपसी विवाद में घायल होने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। उन्हें समय पर उपचार मिल सके इसके लिए सभी निर्देश दिए गए हैं। दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि इमरजेंसी में दवाइयों का स्टॉक बढ़ा दिया गया है।
इमरजेंसी सेवाओं के नंबर
सभी इमरजेंसी सेवाएं – 112
पुलिस कंट्रोल रूम – 112फायर ब्रिगेड – 101
एंबुलेंस – 108
विजिलेंस – 1064
साइबर हेल्पलाइन – 1930
महिला हेल्पलाइन – 1090
चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098




