रुद्रप्रयाग (रतूड़ा) में जिला अकादमिक समूह की एक दिवसीय कार्यशाला में शिक्षण गतिविधियों, नवाचारों और दिनचर्या की प्रभावशाली प्रस्तुति देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान तिनसोली उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुमन लता बर्त्वाल ने अपनी स्वलिखित कविता “जिला एकेडमिक समूह: एक दिवसीय झलक” का पाठ किया, जिसमें पूरे दिन की शैक्षणिक गतिविधियों और उद्देश्यों का सुंदर वर्णन किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें प्रधानाध्यापिका ने बताया कि इस समूह में ब्लॉक के बेहतरीन शिक्षकों का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला अकादमिक समूह का मुख्य उद्देश्य शिक्षण वातावरण को बेहतर बनाना और शिक्षण सामग्री का विकास करना है।

कविता के माध्यम से उन्होंने सेवारत प्रशिक्षण, विभिन्न सत्रों के संचालन, अन्य विद्यालयों पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव, हिंदी समूह द्वारा किए जा रहे भाषाई नवाचारों तथा पुस्तकालय के बेहतर उपयोग पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही बुनियादी साक्षरता (FLN) को मजबूत करने और सभी बच्चों को निपुण बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी रेखांकित किया गया।
प्रधानाध्यापिका ने शिक्षकों को हिंदी कक्षा में LTM के प्रयोग, लेखन एवं डायरी लेखन की आदत विकसित करने, दस्तावेजीकरण को महत्व देने तथा प्रार्थना सभा, दीवार पत्रिका और नवाचारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला में उपस्थित शिक्षकों ने इस रचनात्मक प्रस्तुति की सराहना करते हुए इसे शिक्षण प्रक्रिया को सरल, प्रभावी और रोचक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
पढ़िए प्रधानाध्यापिका सुमन लता बर्तवाल द्वारा स्वरचित कविता –
जिला एकेडमिक समूह:”एक दिवसीय झलक”
जिला अकादमिक समूह में,
किया दीप प्रज्वलित।
प्राचार्य जी द्वारा बताया गया,
है चयन ब्लॉक के बेहतरीन शिक्षक।
जिला एकेडमिक समूह का है, उद्देश्य।
करना है वातावरण तैयार, और सामग्री का विकास।
सेवारत प्रशिक्षण में, सत्र का संचालन।
अन्य विद्यालय में पड़ना प्रभाव,
हिंदी समूह के किए जाने वाले कार्य, भाषाई कौशल नवाचार।
पुस्तकालय का बेहतरीन इस्तेमाल,
बुनियादी साक्षरता जिसे कहते FLN.
सभी बच्चे बने निपुण,
हिंदी की कक्षा में करें प्रयोग LTMका।
पुस्तकालय का हो अलग वादन।
लेखन डायरी लेखन दिनचर्या,
दस्तावेजी जरूर करना,
लिपिबद्ध करना बेहतरीन प्रयास।
विद्यालय प्रार्थना सभा दीवार पत्रिका नवाचारीका कार्य
एकेडमिक कार्य के लिए करें डायरी का प्रयोग।




