उत्तराखंड

उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार

Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं हल्की बौछारों का दौर जारी है।

जिससे पहाड़ों में मौसम सुहावना हो गया है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने के साथ ही कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और पारे में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। निचले इलाकों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

शुक्रवार को दून में सुबह से ही तेज धूप खिली रही। हालांकि, दोपहर में आंशिक बादल भी मंडराते रहे। आसपास के क्षेत्रों में भी धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही।

मसूरी-धनोल्टी और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने लगीं।

गढ़वाल से कुमाऊं तक पर्वतीय जिलों में भी वर्षा के दौर हुए। इधर, दून में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया जा रहा है।
छाए रहेंगे बादल
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा और चोटियों पर हिमपात के आसार हैं।

वहीं, देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर मौसम शुष्क बना रह सकता है। कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button