Dehradunउत्तराखंडएक्सीडेंट

दून में तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को कुचला, चार की मौके पर ही मौत

देहरादून। बुधवार देर रात राजधानी देहरादून में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे कुछ लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक हादसा राजपुर थाना क्षेत्र में साईं मंदिर के पास हुआ। मामले की जानकारी मिलते ही देहरादून एसएसपी अजय सिंह और आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि साईं मंदिर के पास चार मजदूर सड़क किनारे पैदल जा रहे थे, तभी वहां से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। इसके बाद सड़क किनारे दो और लोग भी उस तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। इस हादसे के बाद ड्राइवर कार के साथ मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार बहुत तेज रफ्तार में थी, जिसने अचानक से बेकाबू होकर पैदल चल रहे मजदूरों को टक्कर मारी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी को हॉस्पिटल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी दो का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।
राजपुर थाना प्रभारी पीड़ी भट्ट ने बताया कि पुलिस कार और ड्राइवर का पता लगाने में जुटी हुई है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। साथ ही जिले के सभी बॉर्डर पर भी पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। जल्द ही फरार कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस को अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार चंडीगढ़ नंबर की मर्सिडीज कार बताई जा रही है।

मजदूरी करके लौट रहे थे श्रमिक
पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए लोग शिवम नाम के ठेकेदार के साथ मजदूरी और मिस्त्री का काम करते थे। बुधवार रात साइट से काम खत्म करके ये लोग अपने डेरे पर लौट रहे थे, तभी रेज रफ्तार मर्सिडीज ने इनकी जान ले ली. ये मजदूर देहरादून के कांठ बंगला बस्ती में रह रहे थे।

हादसे में मारे गए लोगों के नाम
मंशाराम पुत्र रामबहादुर, निवासी ग्राम लोटी सरया, रामदिनपूर्वा, थाना बाबा बाजार, जिला अयोध्या, उत्तर प्रदेश, उम्र 30 वर्ष
रंजीत, निवासी ग्राम लोटी सरया, रामदिनपूर्वा, थाना बाबा बाजार, जिला अयोध्या, उत्तर प्रदेश, उम्र 35 वर्ष
बलकरण पुत्र नौमीलाल, निवासी जगजीतपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश उम्र 40 वर्ष
दुर्गेश, निवासी गोरिया रुदौली, जिला फैजाबाद, उत्तर प्रदेश

देहरादून हादसे में 2 लोग घायल
हादसे में जो दो लोग घायल हुए हैं उनमें एक धनीराम पुत्र राजकुमार, निवासी अजीजपुर थाना तडीयामा, जिला हरदोई उत्तर प्रदेश. हाल निवासी साई मन्दिर, बीएसएनएल वाली गली, राजपुर, देहरादून और
दूसरा घायल व्यक्ति मो0 शाकिब पुत्र मो0 जहीर निवासी हसनपुर थाना बाजपट्टी, जिला सीतामढ़ी, बिहार. हाल निवासी उत्तरांचल हास्पिटल, निकट साईं मन्दिर, राजपुर रोड, देहरादून है।

-साईं मंदिर रोड पर कार से एक्सीडेंट हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों से जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार कार मर्सिडीज हो सकती है। कार ने चार लोगों को टक्कर मारी थी, उनकी मौत हो गई। दो लोग सड़क किनारे स्कूटी पर खड़े थे, उनको भी चोटें आई है। गाड़ी की तलाश में पुलिस की सभी टीमों को लगाया गया है।
                                                                   -अजय सिंह एसएसपी देहरादून-

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button