धामी मंत्रिमंडल में शामिल किए गए पांच नए मंत्री शपथ लेने के बाद उत्साह से लबरेज दिखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की मुहिम में वे अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं आने देंगे।
समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही दावा कि राज्य में जिस तरह से विकास की बयार बह रही है, उसके बूते गले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की हैट-ट्रिक लगाएगी। शपथ लेने के बाद नए मंत्रियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात भी की। मुख्यमंत्री ने उन्हें नए जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं।
केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है। उसका ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। भाजपा फिर से चुनाव जीत कर सरकार बनाएगी। प्रदेश में अभी मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में अच्छा काम हो रहा है, हम निश्चित रूप से आगे बढ़ेंगे।
-मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री
समय बिल्कुल कम नहीं है। 11 माह का समय बहुत होता है। सरकार चार साल से बहुत बेहतरीन कार्य कर रही है। हमें उन्हीं कार्यों को आगे बढ़ाना है। आगमी चुनावों में भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी।
-भरत सिंह चौधरी, कैबिनेट मंत्री
– केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के साथ ही मुख्यमंत्री धामी का आभार। मुझा पर जो विश्वास किया है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करुंगा। जितना ज्ञान और ऊर्जा होगी, उससे वह प्रदेश की सेवा करने का प्रयास करेंगे।
-खजान दास, कैबिनेट मंत्री
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार उत्तराखंड की जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। प्रदेश के विकास को गति देने का कार्य करेंगे। प्रदेश को आगे ले जाने का कार्य करेंगे।
-राम सिंह कैड़ा, कैबिनेट मंत्री
– सभी का प्यार और आशीर्वाद रहेगा। जो भी दायित्व मिलेगा उसे निष्ठापूर्वक निभाएंगे और पार्टी कार्यकर्ता बन कर काम करेंगे। सभी व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता में रहेगा।
-प्रदीप बत्रा, कैबिनेट मंत्री




