उत्तराखंड

Uttarakhand: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब कम होगा सीएम के कंधों का भार, वर्तमान में 35 विभागों की जिम्मेदारी

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कंधों का भार भी कम होगा। वर्तमान में सीएम धामी के पास 35 विभाग हैं। पांच नए मंत्री आने के बाद इनमें से विभाग उन्हें बांटे जाएंगे। विभाग बंटने से सरकार के कामकाज में भी गति आएगी।

जब धामी दूसरी बार मुख्यमंत्री बने तो उनके पास करीब 25 विभाग थे। मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद परिवहन समेत सभी विभाग सीएम के पास ही आ गए। प्रेमचंद अग्रवाल के कैबिनेट से इस्तीफे के बाद उनके वित्त, शहरी विकास, आवास, जनगणना समेत सभी विभाग सीएम के पास आ गए। धीरे-धीरे विभागों की संख्या बढ़कर 35 पर पहुंच चुकी है।

धामी ने अपनी पिछली सरकार में ऊर्जा तत्कालीन मंत्री हरक सिंह रावत को दी थी, लेकिन वर्तमान में यह विभाग भी उनके पास ही है। अब पांच नए मंत्रियों में कामकाज बंटने के बाद कहीं न कहीं सीएम धामी का बोझ कम हो जाएगा। नए मंत्री इन विभागों में नई सोच के साथ तेजी से काम करेंगे। सरकार का मकसद है कि इन विभागों की योजनाओं का लाभ और बेहतर तरीके से जनता के बीच पहुंचे।

 

नए मंत्रियों के पास एक साल से भी कम समय

धामी के लिए विभागों का बंटवारा इसलिए भी जरूरी है क्योंकि अब चुनाव में एक साल से भी कम का समय बचा है। ऐसे में नए मंत्रियों को विभाग मिलने के बाद उनके सामने प्रदर्शन के साथ ही जनता के बीच पैठ मजबूत करने की चुनौती भी होगी। माना जा रहा है कि इससे कहीं न कहीं सरकार के कामकाज में तेजी आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button