उत्तराखंड

देहरादून मीडिया YCC की शानदार जीत, हल्द्वानी पत्रकार टीम को 107 रनों से हराया

हल्द्वानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को हल्द्वानी के पत्रकारों द्वारा एक रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में देहरादून मीडिया की YCC टीम और हल्द्वानी के पत्रकारों की टीम आमने-सामने रहीं। शानदार खेल प्रदर्शन के साथ देहरादून मीडिया की YCC टीम ने हल्द्वानी टीम को पराजित कर जीत अपने नाम की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में खेल सचिव अमित सिन्हा, उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डब्बू मेहरा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा एवं एसपी सिटी मनोज कत्याल मौजूद रहे।

मैच के शुभारंभ अवसर पर जनपद नैनीताल के एसएसपी मंजुनाथ टीसी भी पहुंचे। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और एक अच्छे व खेल भावना से परिपूर्ण मैच के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

107 रनों से देहरादून मीडिया की जीत

देहरादून मीडिया YCC टीम के कप्तान सुरेंद्र डसीला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ओपनर बल्लेबाज मनीष डंगवाल और सुनील कुमार ने पहले विकेट के लिए 11.3 ओवर में 107 रनों की शानदार साझेदारी की।

मनीष डंगवाल ने 38 गेंदों में 46 रन बनाए, जबकि सुनील कुमार ने 34 गेंदों में 35 रनों का योगदान दिया। इसके अतिरिक्त दीपक पुरोहित (27 रन), सोहन परमार (18 रन) और शिवेष शर्मा (17 रन) की पारियों की बदौलत देहरादून मीडिया ने निर्धारित 25 ओवर में 194 रन बनाए।

हल्द्वानी पत्रकार टीम की ओर से दिनेश पांडेय ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। कप्तान हर्ष रावत ने 1 विकेट लिया, जबकि चन्द्र प्रकाश, गोविंद बिष्ट और संतोष जोशी ने भी एक-एक विकेट झटके।

195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हल्द्वानी टीम 87 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से संतोष जोशी ने 26 रन और रजनीश पांडेय ने 13 रन बनाए।

देहरादून मीडिया YCC टीम की ओर से मनवर रावत ने 2 विकेट लिए, जबकि सुनील कुमार, दीपक पुरोहित और संदीप बडोला ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। चार बल्लेबाज रन आउट हुए।

मनीष डंगवाल को 46 रनों की शानदार पारी और एक रन आउट के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार दिनेश पांडेय को प्रदान किया गया।

मैच समाप्ति के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई।

अंत में YCC देहरादून मीडिया टीम के कप्तान सुरेंद्र डसीला ने हल्द्वानी टीम को जल्द ही देहरादून में मैत्री मैच के लिए आमंत्रित किया। खेल सचिव अमित सिन्हा ने भी प्रस्तावित मैच के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

 

देहरादून YCC मीडिया टीम के सदस्यों ने इस सफल आयोजन के लिए हल्द्वानी टीम के कप्तान हर्ष रावत, योगेश शर्मा, शैलेन्द्र नेगी, विनोद कांडपाल सहित सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया

हल्द्वानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को देहरादून और हल्द्वानी के पत्रकारों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का शानदार आयोजन किया गया। मुकाबला देहरादून मीडिया की YCC टीम और हल्द्वानी पत्रकार टीम के बीच खेला गया, जिसमें देहरादून मीडिया ने 107 रनों से प्रभावशाली जीत दर्ज की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में खेल सचिव अमित सिन्हा, उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डब्बू मेहरा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा और एसपी सिटी मनोज कत्याल शामिल रहे। मैच के दौरान एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने भी पहुंचकर दोनों टीमों का उत्साहवर्धन किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

देहरादून मीडिया YCC टीम के कप्तान सुरेंद्र डसीला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ओपनर मनीष डंगवाल और सुनील कुमार ने पहले विकेट के लिए 107 रनों की मजबूत साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दी। मनीष डंगवाल ने 38 गेंदों में 46 रन बनाए, जबकि सुनील कुमार ने 34 गेंदों में 35 रन जोड़े। दीपक पुरोहित (27 रन), सोहन परमार (18 रन) और शिवेश शर्मा (17 रन) की उपयोगी पारियों की बदौलत देहरादून मीडिया ने 25 ओवर में 194 रन बनाए।

हल्द्वानी टीम की ओर से दिनेश पांडेय ने 5 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। जवाब में 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हल्द्वानी पत्रकार टीम 87 रनों पर सिमट गई। संतोष जोशी ने 26 और रजनीश पांडेय ने 13 रन बनाए।

देहरादून टीम की ओर से मनवर रावत ने 2 विकेट लिए, जबकि सुनील कुमार, दीपक पुरोहित और संदीप बडोला ने 1-1 विकेट झटके। चार बल्लेबाज रन आउट हुए।

मनीष डंगवाल को उनकी शानदार 46 रनों की पारी और एक रन आउट के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि दिनेश पांडेय को बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार मिला।

मैच के समापन पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। देहरादून मीडिया टीम के कप्तान ने हल्द्वानी टीम को जल्द ही देहरादून में मैत्री मैच के लिए आमंत्रित किया, जिस पर खेल सचिव ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button