राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बीते दिन सरकार हरेला पर्व की छुट्टी को 16 जुलाई की बजाए 17 जुलाई को सार्वजनिक करने को लेकर मांग की थी।
इस सम्बन्ध में सम्यक विचारोपरान्त उक्त विज्ञप्ति में आंशिक संशोधन करते हुए हरेला पर्व हेतु 16 जुलाई, 2023 (रविवार) के स्थान पर 17 जुलाई, 2023 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने की राज्यपाल ने अनुमति दे दी है। इस दिन अब बैंक / कोषागार तथा उपकोषागारों में भी अवकाश रहेगा।