राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार संगठन भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS) ने देहरादून जिला इकाई का विधिवत गठन कर दिया है। प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री और प्रदेश महामंत्री राजीव थपलियाल की मौजूदगी में देहरादून जिले की कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
बैठक में गौरव गुलेरी को जिला अध्यक्ष, शिवेश शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, अमित गोदियाल को जिला सचिव, वीर कश्यप को सह सचिव और परवीन गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।
महामंत्री राजीव थपलियाल ने यूनियन की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि BSPS वर्तमान में देश के 22 राज्यों में सक्रिय है और इसके साथ लगभग 44,000 पत्रकार सदस्य जुड़े हुए हैं।
इस दौरान भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री, महामंत्री राजीव थपलियाल व अन्य पत्रकार मौजूद रहे।