देश-विदेश

नेक्सएज कैपिटल ने भुवनेश्वर कार्यालय के साथ ओडिशा में किया विस्तार, पूर्वी भारत में मौजूदगी की मजबूत

भारत के उभरते संपन्न बाजारों में अनुभवी सलाहकारों और स्वतंत्र धन प्रबंधन सेवाओं के जरिए विस्तार की कंपनी की रणनीति को मिलेगी मजबूती
भुवनेश्वर । स्वतंत्र धन प्रबंधन और मल्टी-फैमिली ऑफिस कंपनी नेक्सएज कैपिटल ने आज ओडिशा में अपने विस्तार की घोषणा करते हुए भुवनेश्वर में नया कार्यालय शुरू किया। इसके साथ ही कंपनी ने भारत के तेजी से बढ़ते संपन्न बाजारों में से एक ओडिशा में अपनी मौजूदगी मजबूत की है। इस विस्तार के तहत कंपनी ने राज्य में कारोबार का नेतृत्व करने के लिए उपेंद्र स्वैन को संस्थापक टीम में नियुक्त किया है।
यह कदम भारत के उभरते संपन्न बाजारों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की नेक्सएज कैपिटल की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। इन बाजारों में बढ़ती उद्यमिता, लगातार आर्थिक विकास और वित्तीय निवेश के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण देश के पारंपरिक वित्तीय केंद्रों से बाहर भी स्वतंत्र धन प्रबंधन और सलाह सेवाओं की मांग बढ़ रही है। वर्तमान में नेक्सएज कैपिटल 1,300 से अधिक अत्यधिक संपन्न व्यक्तियों और परिवारों को सलाह देता है। कंपनी 3 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की संपत्तियों का प्रबंधन करती है और 240 से अधिक पेशेवरों के साथ 11 शहरों में काम कर रही है।
ओडिशा भारत की सबसे तेजी से बढ़ती राज्य अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनकर उभरा है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 10 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने का अनुमान है और इसकी विकास दर लगातार राष्ट्रीय औसत से अधिक रही है। खनन, धातु, विनिर्माण, बुनियादी ढांचा, सूचना प्रौद्योगिकी और सेवा जैसे क्षेत्रों के सहयोग से राज्य में लगातार संपत्ति का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही उद्यमिता का माहौल मजबूत हो रहा है और बेहतर वित्तीय सलाह की मांग भी बढ़ रही है।
भुवनेश्वर और कटक मिलकर ओडिशा के प्रमुख संपन्न क्षेत्र के रूप में विकसित हुए हैं। अनुमान है कि इस क्षेत्र में कई हजार ऐसे संपन्न परिवार रहते हैं, जिनके पास निवेश के लिए 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। बढ़ती कारोबारी गतिविधियों और वित्तीय निवेश के प्रति बढ़ती रुचि के कारण यह क्षेत्र स्वतंत्र धन प्रबंधन सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर पेश करता है।
ओडिशा में अपने कारोबार का नेतृत्व करने के लिए नेक्सएज कैपिटल ने उपेंद्र स्वैन को संस्थापक टीम में नियुक्त किया है। स्वैन के पास धन प्रबंधन क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इससे पहले वह 360 वन वेल्थ, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और निप्पॉन इंडिया एएमसी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। उन्होंने निवेश सलाह, निवेश पोर्टफोलियो तैयार करने और धन संबंधी योजना के क्षेत्र में उच्च और अत्यधिक संपन्न ग्राहकों को सलाह दी है। उनके पास स्थानीय बाजार की गहरी समझ और ग्राहकों के साथ लंबे समय से मजबूत संबंधों का अनुभव है।
इस विस्तार पर टिप्पणी करते हुए नेक्सएज कैपिटल के संस्थापक भागीदार निशित दोशी ने कहा: “भारत में संपत्ति निर्माण के तरीके में हम एक बड़ा बदलाव देख रहे हैं। अब पारंपरिक वित्तीय केंद्रों से बाहर के शहरों में भी उद्यमियों के बीच तेजी से संपत्ति का निर्माण हो रहा है। इससे बाजार की गहरी समझ पर आधारित स्वतंत्र और लंबी अवधि की धन संबंधी सलाह की मांग बढ़ रही है। ओडिशा इस बदलाव का एक अच्छा उदाहरण है। उपेंद्र के नेतृत्व में हम यहां ग्राहकों के साथ लंबे समय तक मजबूत संबंध बनाने और क्षेत्र के उद्यमियों एवं कारोबारी परिवारों को संस्थागत धन प्रबंधन, फैमिली ऑफिस और निजी बाजार से जुड़े समाधान देने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।”
नेक्सएज कैपिटल की ओडिशा संस्थापक टीम के सदस्य उपेंद्र स्वैन ने कहा: “ओडिशा संपत्ति निर्माण के एक महत्वपूर्ण दौर में प्रवेश कर रहा है। बढ़ती उद्यमिता, लोगों की बढ़ती आर्थिक समृद्धि और निवेश के बदलते तरीकों से नए अवसर पैदा हो रहे हैं। इससे ग्राहकों के लंबे समय के हितों के अनुरूप स्वतंत्र धन प्रबंधन सेवाओं के लिए बड़ी संभावना बन रही है। मैं राज्य में नेक्सएज कैपिटल की मौजूदगी को मजबूत करने और उद्यमियों, कारोबारियों एवं परिवारों के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। हमारा प्रयास उनकी बढ़ती संपत्ति और बदलती जरूरतों के अनुसार उन्हें सोच-समझकर और व्यक्तिगत वित्तीय सलाह उपलब्ध कराना होगा।”
नेक्सएज कैपिटल एक स्वतंत्र धन प्रबंधन और मल्टी-फैमिली ऑफिस कंपनी है, जो उद्यमियों, कारोबारियों, अत्यधिक संपन्न व्यक्तियों और फैमिली ऑफिस को सेवाएं प्रदान करती है। भारत में संपत्ति निर्माण का दायरा नए शहरों और बाजारों तक बढ़ने के साथ कंपनी भी उभरते संपन्न बाजारों में अपनी मौजूदगी लगातार बढ़ा रही है। अनुभवी सलाहकारों और बाजार की गहरी समझ के जरिए कंपनी संस्थागत धन प्रबंधन, फैमिली ऑफिस और निजी बाजार से जुड़े समाधान उपलब्ध कराती है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button